फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहीद स्मारक के सुंदरीकरण के लिए सांसद ने डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक शहीद स्मारक के कायाकल्प और अमर बलिदानियों को सम्मान दिलाने की दिशा में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी वाराणसी को पत्र लिखकर स्मारक के सुंदरीकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग की है। सांसद ने पत्र की प्रतिलिपि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी प्रेषित की है। पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह डोभी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के शहीदों की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए सांसद से मुलाकात की थी। उन्होंने स्मारक स्थल पर एक ऊंचा एवं भव्य राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कराने व सेना की एक निष्प्रयोजित (डिकमीशन्ड) तोप लगाए जाने की मांग की, ताकि यह स्थल और अधिक आकर्षक एवं प्रेरणादायक बन सके। इस दौरान संगठन के महासचिव मनीष कुमार सिंह, राजबहादुर यादव, दीपक पासी, रोहित, सुजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें