उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सावन माह में मंगलवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा के दर्शन व जलाभिषेक किए। मंदिर से बाहर निकलते ही लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित दिखे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मनोज तिवारी काफी प्रसन्न नजर आए। भक्तों में उनके प्रति उत्साह साफ देखा गया।