फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सांसद आदर्श गांवों में कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में सांसद आदर्श गांवों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पूरे और कुरहुआ गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के काम की धीमी गति पर जल निगम के सहायक अभियंता को फटकार लगाई और काम जल्दी पूरा न होने पर संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में पूरे और कुरहुआ गांव में पेयजल के कनेक्शन की प्रगति शून्य मिली। बीडीओ काशी विद्यापीठ ने बताया कि कुरहुआ में छितौनी से हो रही पेयजल आपूर्ति भी पाइप लीकेज के कारण पर्याप्त नहीं है। आराजीलाइन के खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम परमपुर में एक माह से काम बंद है। सीडीओ ने नाराजगी जताई और अधिशासी अभियंता को कहा कि सांसद आदर्श गांवों में यदि काम बंद होता है, तो एलएंडटी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कार्यों कोे 15 जनवरी तक पूरा कराए और यदि देरी हो तो ठेकेदार पर कार्रवाई करें और काली सूची में डालें। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। बैठक में अनुपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और मत्स्य पालक अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें