मां कर्मा जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में वितरित हुआ महाप्रसाद*शिवपुर* ।।
- फोटो : samvad
मां कर्मा जन कल्याण समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में शिवपुर के गिलटबाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में मां कर्मा का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. शिव कुमार गुप्ता और संस्थापक सुरेश कुमार गुप्ता (बबलू) ने किया। इस अवसर पर माता कर्मा की मनमोहक झांकी सजाई गई और उनकी भक्ति तथा भगवान जगन्नाथ के प्रति अटूट प्रेम की कथा सुनाई गई। वक्ताओं ने बताया कि सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान जगन्नाथ माता कर्मा की कुटिया में खिचड़ी का भोग ग्रहण करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग लगाकर भक्तों और राहगीरों में महाप्रसाद वितरित किया गया। संचालन राकेश कुमार गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन अमन गुप्ता ने किया। अजय कुमार बाबा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।