फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुर, लय और ताल से मां काली का किया शृंगार

विज्ञापन
आंध्र आश्रम में, नृत्य करतीं कलाकार. स्वयं
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के अनुष्ठान समापन पर शनिवार को लक्ष्य स्थित लक्ष्मी कुंड के पास मां काली के सिंगर महोत्सव पर भजनों की और सरिता प्रवाहित हुई। दशमी तिथि पर दिन में मां का मोहक शृंगार हुआ। मंदिर के महंत पं. ठाकुर प्रसाद दुबे के नेतृत्व में पांच वैदिक ब्राह्मण ने मां काली को पंचामृत स्नान कराकर नूतन वस्त्र आभूषण से सुसज्जित कर मां का शृंगार आरती उतारी। दंडी संन्यासियों सहित भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, दूसरी तरफ मुक्तकाशीय मंच पर गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में भक्ति संगीत से मां का सिंगर हुआ। कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य से हाजिरी लगाई। कथक नृत्यांगना डॉ. ममता टंडन की शिष्या मांडवी सिंह व साथी कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ शुरुआत की। बनारस के लोक कलाकार डॉ. अमलेश शुक्ला अमन ने मां काली का शृंगार काशी की शान है...। प्रो. अजीत कुमार शुक्ला ने जय गणेश जय गणेश देवा..., बाल कलाकार यथार्थ दुबे ने शिव पंचाक्षर स्तोत्र नागेंद्रहाराय..., स्नेहा अवस्थी ने मां के जैसा दरबार नहीं देखा... आदि भजन सुन कर मां की महिमा का बखान किया। संगत कलाकारों में तबले पर मोती शर्मा, ढोलक पर शनि, पैड पर विवेक, की बोर्ड पर विजय शाह रहे। कलाकारों और प्रो. अजीत शुक्ला का स्वागत पं. विनय दुबे और मनोज कुमार मंटू ने अंग वस्त्रम, प्रसाद और माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें