फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मां-बेटी हत्याकांड: हथौड़ी और रॉड से सिर कूंचकर की गई थी हत्या, गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंची पुलिस

Fri, 15 Jul 2022 07:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मकान के अंदर बुधवार को मां सुनीता पांडेय (55) व बेटी दीपिका (28) का शव मिला था।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि मां और बेटी की सिर कूंचकर हत्या की गई।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने घटनास्थल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मकान के अंदर मां और बेटी हत्याकांड की गुत्थी काफी हद तक पुलिस ने सुलझा ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि मां और बेटी की सिर कूंचकर हत्या की गई। पहले मां को मौत के घाट उतारा गया। शुक्रवार को पुलिस आयक्त ए सतीश गणेश ने घटनास्थल का घंटे भर से अधिक देर तक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान कमरे से खून लगा हथौड़ी, राड और ब्लेड के साथ ही बाल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब भेजा गया। आशंका जताई गई कि हथौड़ी और राड से वार कर हत्या की गई। वहीं, मां और बेटी के शव का हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि छोटे बेटे अंजनी ने दी। घटना में संदिग्ध छह लोगों से पुलिस चितईपुर थाने में पूछताछ कर रही है। 

10 से 11 दिन पुराने थे शव
लंका थाना अंतर्गत नरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मकान के अंदर बुधवार को मां सुनीता पांडेय (55) व बेटी दीपिका (28) का शव मिला था। 10 से 11 दिन पुराने शव से दुर्गंध उठने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। संपत्ति विवाद सहित अन्य कई बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है।

विज्ञापन

दोपहर में घटनास्थल पर क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम के संग पहुंचे पुलिस आयुक्त ए सतीण गणेश ने मकान के अंदर और बाहरी परिसर का निरीक्षण किया। गलियों में पैदल घूमकर आसपास लोगों से पूछताछ की। बगल वाले छत से घटना की बारीकी से जांच किया। एक घंटे से भी अधिक समय तक टीम के साथ छानबीन की। पोस्टमार्टम के बाद मां व बहन के शव का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर हुआ। छोटे बेटे अंजनी ने मुखाग्नि दी।

बेटी की गलियारे में की गई हत्या, हाथ में पकड़ी हुई थी बेडशीट

नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में मिले थे मां-बेटी के शव - फोटो : अमर उजाला
लंका पुलिस के अनुसार बेटी को बेड से खींचकर गलियारे में मारा गया, क्योंकि दीपिका बेड शीट हाथ में पकड़ी थी, जो बेड से लगा था। घटना स्थल के समीप लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाला गया। प्राथमिक विद्यालय के पीछे वाली गली आगे जाकर तीन हिस्सों में बंट जाती है।  पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि हमलावर पिछले दरवाजे से घर में घुसे थे। बेटी की गलियारे में शव था तो वहीं, मां सुनीता पिछले दरवाजे के पास लॉबी में गिरी मिली थी।
विज्ञापन

मां और बहन की मौत पर 72 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा बड़ा बेटा

 मां और इकलौती बहन की हत्या की सूचना पर भी बड़ा बेटा अखिलेश पांडेय नई दिल्ली से घर नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार की रात में संकट मोचन चौकी प्रभारी ने फोन किया तो बेटे ने अपना लोकेशन दिल्ली में बताया, देर रात दो बजे बेटे का लोकेशन जांचने पर कन्नौज में मिला। इसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद हो गया।

पुलिस कर्मियों के अनुसार बड़े बेटे की पत्नी फोन पर पहले दिन दाह संस्कार के बारे में पूछ रही थी। लंका पुलिस के अनुसार पिछले नवंबर माह में छोटे भाई अंजनी की पुलिसकर्मियों से किसी बात पर विवाद हुआ था तो नई दिली से विमान से तीन घंटे में बनारस आ गया था। इस बात की चर्चाएं मोहल्ले के लोगों में भी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें