फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसाः बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, मां और मासूम बेटे की मौत, पति घायल

Sun, 27 Jun 2021 01:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अखरी के रहने वाले चंद्रिका उर्फ पिंटू (30) अपनी पत्नी प्रियंका (26) और पुत्र आयुष (3) के साथ बच्चे को दवा दिलाने राजातालाब गए थे। वापसी में ट्रक की चपेट में आने से पत्नी प्रियंका और पुत्र आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
करनाडाडी स्थित हाईवे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के करनाडाडी स्थित हाईवे पर रविवार सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां और मासूम बेटे की मौत हो गई। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी। हादसे में स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मां और बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी के रहने वाले चंद्रिका उर्फ पिंटू (30) अपनी पत्नी प्रियंका (26) और पुत्र आयुष (3) के साथ बच्चे को दवा दिलाने राजातालाब गए थे, वापसी में ट्रक की चपेट में आने से पत्नी प्रियंका और पुत्र आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक फरार हो गया।  घायल चंद्रिका को रोहनिया थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार हो रहा है। पुलिस के अनुसार घायल चंद्रिका अदलपुरा के सब्जी अनुसंधान केंद्र में संविदा कर्मी है। घटना की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें