वीडीए की ओर से मंगलवार को सभागार में ओटीएस का कैंप लगाया गया। इस योजना के माध्यम से अब तक लगभग 60 से ज्यादा आवंटी लाभान्वित हो चुके हैं। यह संख्या निरंतर बढ़ रही है। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि विभिन्न प्रमुख योजनाओं में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवासीय योजना दासेपुर हरहुआ में 2 मई, संजय गांधी नगर में 5 मई, गंगा नगर में 8 मई, बड़ी गैबी में 11 मई, रामनगर में 14 मई को कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में संबंधित योजना के पटल सहायक, रेंट कलेक्टर और आउटसोर्सिंग कार्मिक सुबह 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। ये बकायेदारों को योजना की जानकारी, बकाया विवरण देंगे और आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान करेंगे।