फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर नौकरियां: आईआईटी बीएचयू में इस बार इंटरव्यू के लिए आ रहीं हैं सैकड़ों कंपनियां, जॉब के लिए रहें तैयार

Mon, 13 Nov 2023 07:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्लेसमेंट की तैयारियां दीपावली के बाद से तेज हो जाएंगी। कुछ कंपनियां ऑनलाइन इंटरव्यू करती हैं। ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए सेटअप तैयार किया जाएगा। प्लसमेंट के लिए 30 नवंबर की रात 12 बजे के बाद यानी एक दिसंबर से साक्षात्कार शुरू होगा।
विज्ञापन
प्लेसमेंट कैम्प - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट के लिए इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा कंपनियों के आने संभावना है। 30 नवंबर की रात से शुरू होने वाले प्लेसमेंट के लिए इस बार 400 से अधिक कंपनियां छात्र-छात्राओं के कैंपस प्लेसमेंट के लिए आएंगी। 1800 छात्र-छात्राओं ने प्लेसमेंटर के लिए पंजीकरण कराया है।

प्लेसमेंट की तैयारियां दीपावली के बाद से तेज हो जाएंगी। कुछ कंपनियां ऑनलाइन इंटरव्यू करती हैं। ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए सेटअप तैयार किया जाएगा। प्लसमेंट के लिए 30 नवंबर की रात 12 बजे के बाद यानी एक दिसंबर से साक्षात्कार शुरू होगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयक प्रो. सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक लगभग 300 कंपनियों ने संपर्क किया है। कंपनियां 27-28 नवंबर तक प्लेसमेंट के लिए आ जाएंगी। प्रो. श्रीवास्तव के मुताबिक पिछले से 315 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई थीं। इस बार ये आंकड़ा 400 से अधिक है। ऐसे में प्लेसमेंट की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। प्लेसमेंट के लिए पिछले तीन माह से छात्रों स्क्रीनिंग चल रही है। उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है। प्लेसमेंट के लिए अभी तक लगभग 1800 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें