फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेल पटरियों की निगरानी बढ़ी, गार्ड-लोको पायलटों को किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे को देखते हुए रेलवे ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी गई है। संरक्षा और सुरक्षा के लिहाज से रेलवे पटरियों की पेट्रोलिंग हो रही है। रेल के फिश बोल्ट की जांच और फ्रैक्चर संभावित स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। लोको पायलटों और गार्डों को भी अलर्ट किया गया है। पायलटों को यात्री ट्रेनों की गति 60-70 किमी रखने को निर्देशित किया गया है। इंजन को फॉग सेफ डिवाइस से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में 400 से अधिक फॉग सेफ डिवाइस ट्रेन के इंजनों में लगने शुरू हो गए हैं। डिवाइस में नया मैप भी अपलोड कर दिया गया है। लोकेशन बुक जारी करने के अलावा समूह व एक-एक कर लोको पायलटों और गार्डों की काउंसलिंग कराई जा रही है। सिग्नल पर पटाखे और चूना आदि परंपरागत संसाधनों का उपयोग भी किया जा रहा है। उधर, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने इस संबंध में मंगलवार को डीआरएम डॉ. मनीष थपल्याल समेत अन्य विभागाधिकारियों संग नई दिल्ली में बैठक कर विशेष दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें