वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन की निगरानी तेज कर दी गई है। शनिवार को तीन शिफ्ट में चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ की ओर से सीसी कैमरे के कंट्रोल रूम से स्टेशन परिसर की पूरी निगरानी की गई। शनिवार रात यात्री हाल, प्लेटफॉर्म, सरकुलेटिंग एरिया में लगेज और संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग हुई। जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया की लंबी दूरी की ट्रेनों में विशेष नजर है। संदिग्ध समानों की चेकिंग की जा रही है। पहले द्वार पर लगे लगेज स्कैनर से सामानों की जांच की जा रही है। आरपीएफ के साथ संयुक्त जांच जारी है। पार्किंग में भी वाहन चालकों से कहा गया है कि सतर्क रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि ट्रेनों में स्कॉर्ट को सर्तक किया गया है।