आईआईटी बीएचयू के पीछे युवती से छेड़छाड़ मामले में लंका पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के अनुसार म्यूजिक एलबम की वीडियो शूट के दौरान युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
चंदौली के बलुआ थाना अंतर्गत चहनिया निवासी युवती के अनुसार वह म्यूजिक एलबम में काम करती है। लंका के गंगा विहार कॉलोनी में रहकर टीम के संग बीएचयू समेत अन्य इलाकों में वीडियो शूट करती है। गुरुवार को अपने एक छात्र और शिक्षक के संग करमवीर बाबा मंदिर के पास वीडियो शूट करने पहुंची थी।
इस बीच सीरगोवर्धन के रहने वाले वेद और शिवम यादव ने छेड़खानी शुरू कर दी। छात्र और शिक्षक ने विरोध किया तो दोनों ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ेंः अनहोनी की आशंका में चलती बस से कूदीं दो छात्राएं, जानिए ऐसा भी क्या हो गया था