मध्य प्रदेश के इंदौर में एक से चार दिसंबर तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (अंडर-14) में वाराणसी के एथलीट मोहम्मद अफराइम अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश की ओर से चयनित अफराइम 100 मीटर दौड़ में प्रतिभा दिखाएंगे। विकास इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद अफराइम पहले भी कई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि अफराइम की प्रतिबद्धता, अनुशासन और मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।