अखिल भारतीय पद्मश्री मोहम्मद शाहिद आमंत्रण इनामी हॉकी प्रतियोगिता 26 दिसंबर से दो जनवरी तक बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान पर होगा। उद्घाटन मंगलवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देश की 12 प्रमुख टीमें खेलेंगी। इसमें हॉकी टीम पंजाब, इंडियन ऑयल नई दिल्ली, बंटर लखनऊ, सीजीएसटी कस्टम पूणे, रेलवे गोरखपुर, आरसीएफ कपूरथला, हॉकी छात्रावास यूपी, सीएजी हॉकी टीम नई दिल्ली, सीआईएसएफ, वेस्टर्न रेलवे मुंबई, नेवी मुंबई, यूपी पुलिस की टीम शामिल है। प्रतियोगिता लीगकम नाॅक आउट आधार पर खेली जायेगी। प्रथम पुरस्कार दो लाख, द्वितीय एक लाख और तृतीय पुरस्कार पचास हजार रुपये दिया जाएगा।