एलपीजी संकट से गरीब और कमजोर तबकों, मध्यवर्ग, आम घरों, रेस्टोरेंट, होटल तथा वाणिज्यिक उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। इसके लिए मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। यह बातें सोमवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहीं। उन्होंने कहा कि भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरतों का करीब-करीब 60 फीसदी आयात करता है। इसमें भी 90 फीसदी आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होता है। इस लिहाज से मौजूदा हालात घरेलू उपलब्धता और मूल्य स्थिरता दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। उन्होंने मांग रखी कि सरकार इस विषय में तत्काल कड़े कदम उठाए और जनता समेत सभी छोटे व्यापारियों को किफायती दामों पर सिलेंडर उपलब्ध कराए।