फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अत्याधुनिक लैब में लगीं आधुनिक मशीनें, तीन कोर्स होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग विषयों की बनी है लैब, एडवांस तकनीक के बारे में जान सकेंगे छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) करौंदी में 3.54 करोड़ की लागत से टाटा ने आधुनिक कार्यशाला बनाई है। इसका उद्घाटन अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में होना है। अलग-अलग विषयों के अत्याधुनिक लैब में आधुनिक मशीनें भी लगाई गई हैं। तीन नए कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को एडवांस तकनीक के बारे में जानकारी मिलेगी।
आईटीआई में अत्याधुनिक कोर्सों का प्रशिक्षण देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ करार किया है। पांच कोर्स शुरू होने थे, लेकिन शिक्षक के अभाव में तीन के लिए आवेदन लिए गए। मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल की 24 सीटों और इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्यूफ्रेक्चरिंग टेक्नीशियन की 40 सीटें फुल हो गई हैं। प्लंबर में 48 सीट है, लेकिन 22 सीटों पर है विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई करौंदी के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि मशीनों पर प्रशिक्षण के बाद युवाओं को कार्यक्षेत्र में परेशानी नहीं होगी। टाटा युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराएगा। जल्द ही विद्यार्थियों को ट्रेनिंग मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें