बीएचयू के पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से 10 से 12 अगस्त तक तीन दिन का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। संबोधि सभागार में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी उद्घाटन करेंगे। अयोध्या से मिथिलेशनंदिनी शरण मुख्य अतिथि होंगे। दिल्ली से जेएनयू के कुलपति प्रो. शांतिश्री पंडित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। वहीं, प्रो. आरएस दुबे और सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. अशोक उपाध्याय होंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय चेयर के समन्वयक प्रो. तेज प्रताप सिंह स्वागत भाषण प्रस्तुत करेंगे।