काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए अगले सप्ताह से काउंसिलिंग शुरू होगी। प्रवेश सेल ने पीजी अभ्यर्थियों के कॉल लेटर तैयार करा लिए गए हैं। कोर्स में रैंक के हिसाब से अभ्यर्थियों को शनिवार से कॉल लेटर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ऑनलाइन काउंसिलिंग में किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए विभागीय स्तर पर बनी समिति समाधान करेगी। इधर, प्रवेश परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए की ओर से बीएचयू को बुधवार को कोर्स के अनुसार अभ्यर्थियों को मिले नंबरों की सूची दी गई है। इसके बाद से ही कांउसिलिंग की प्रक्रिया तेज हो गई है।
तैयारी के हिसाब से 10 दिसंबर के बाद से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें भी पीजी की काउंसिलिंग ऑनलाइन कराई जानी है जबकि यूजी की काउंसिलिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन कराई जाएगी। इस बीच शुक्रवार देर शाम तक पीजी अभ्यर्थियों का कॉल लेटर बनकर तैयार हो गया है, जिसे शनिवार से भेजा जाएगा। उधर, संकाय और विभागीय स्तर पर प्रवेश संबंधी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
पढ़ेंः पूर्वांचल विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: गोल्ड मेडलिस्ट की सूची पर विवाद, सर्वोच्च अंक लाने वाली छात्रा का नहीं है नाम