इधर प्रवेश पोर्टल पर मेरिट सूची जारी होने की सूचना के बाद से ही अभ्यर्थी अपने अपने पाठयक्रम की मेरिट जानने में जुट गए।
बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर समेत अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस बार सात लाख से अधिक आवेदन आए हैं। परीक्षा नियंता प्रो.एसके उपाध्याय ने बताया कि जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस बार सात लाख से अधिक आवेदन आए जो कि पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है। 2020 में जहां पांच लाख से अधिक आवेदन आए, वहीं 2021 में संख्या बढ़कर छह लाख से अधिक पहुंच गई थी।