फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: पीएम मोदी सात को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे वाराणसी, क्रिकेट स्टेडियम के साथ देंगे करोड़ों की सौगात

Sat, 01 Jul 2023 04:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सावन के पहले सप्ताह में सात जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। रिंग रोड किनारे हरहुआ चौराहे के पास वाजिदपुर क्षेत्र में जनसभा करेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सहित सैकड़ों करोड़ रुपये की सौगात देंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सावन के पहले सप्ताह में सात जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। पीएम सात जुलाई को अपराह्न चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे। यहां रिंग रोड किनारे वाजिदपुर गांव में पीएम एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सहित काशी के विकास को गति देने वाली सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद बरेका के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है और कार्यक्रम की अंतिम रुपरेखा तय करने में जुट गया है।

बरेका में  रात्रि विश्राम करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री बरेका अतिथि गृह में ही रात्रि विश्राम करेंगे। आठ जुलाई को भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी। 
ये भी पढ़ें: राजमिस्त्री की बेटी बनी बीएड प्रवेश परीक्षा की टॉपर, बनारस की शालिनी ने बताया सफलता का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड और घर की चाबी देंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को जनसभा से पहले केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाबी सहित अन्य किट भी देंगे। प्रशासन की ओर से मंच पर पीएम के हाथों किट और प्रमाण पत्र पाने वाले लाभार्थियों की सूची बनाई जा रही है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें