फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Crime: दो दिन से लापता युवक का पड़ोसी के घर में मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Sat, 23 Jul 2022 02:18 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

चुनार थाना क्षेत्र से लापता एक युवक दो दिन बाद पड़ोसी के घर के पास मिला वो भी मृत। 
युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के चुनार थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुनार के ममोलापुर गांव में दो दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार की शाम पड़ोस के मकान की सीढ़ी पर मिला। बताया जा रहा है कि मकान बंद था और मकान मालिक के आने पर शव होने की जानकारी मिली। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। इससे लग रहा है कि युवक की हत्या कर शव को वहां छिपाया गया है। सूचना पर चुनार कोतवाली पुलिस के बाद सीओ चुनार जांच करने पहुंचे। 

ममोलापुर गांव निवासी आशुतोष पाल (30) दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। वह घर का ट्रैक्टर चलाते थे। बीते 20 जुलाई की रात करीब आठ बजे वे गांव में देखे गए थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे।  घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। परेशान परिजनों ने खोजबीन की, परंतु पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह भी परिजनों ने खोजबीन की। आशुतोष के मकान के बगल में उनके पट्टीदार का मकान है। वह उस मकान में नहीं रहते हैं। उनका परिवार गांव के दूसरे मकान में रहता है। 

विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को वे अपने मकान में आए। मकान के बगल से सीढ़ी छत की ओर गई है। वे पहले सीढ़ी से छत की ओर गए तो वहां पर आशुतोष का शव पड़ा दिखा। उन्होंने आशुतोष के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। उसके सिर में चोट के निशान हैं। 

आशुतोष के चचेरे भाई व गांव के प्रधानपति रामबाल पाल ने आरोप लगाया कि हत्या कर शव को सीढ़ी पर छिपाया गया है। सूचना पर चुनार कोतवाली पुलिस के साथ अदलहाट पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर सीओ चुनार रामानंद राय भी मौके पर पहुंचे। सीओ रामानंद राय का कहना है कि घर वालों ने बताया कि युवक शराब पीने का आदि था।  बीते 20 जुलाई से युवक घर से लापता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें