फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कटरा से लापता महिला चार दिन बाद पहुंची मायके

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके वालों के साथ बुधवार को वैष्णो माता धाम दर्शन करने गई किसुनपुर गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार को कटरा से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला। साथ गए लोगों ने जम्मू पुलिस को सूचना दी। महिला चार दिन बाद रविवार को बदलापुर स्थित बाभनपुर गांव अपने मायके पहुंच गई।
विज्ञापन


किशुनपुर गांव निवासी इंद्रावती (65) पत्नी हृदय नारायण पांडेय अपने मायके वालों के साथ बीते बुधवार को मां वैष्णो धाम के लिए निकली थी। कटरा में वह गुरुवार को पर्ची बनवाते समय वह अचानक गायब हो गईं। साथ में गए लोग उनकी खोज करने लगे। लेकिन खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। जम्मू पुलिस में सूचना देकर वहीं रुक गए । इसी बीच इसकी खबर उक्त महिला के परिवार वालों को लगी। उनका बेटा संदीप मां का पता लगाने के लिए निकलने वाला था कि रविवार को अचानक महिला के मायके पहुंचने की खबर लोगों को हुई। इंद्रावती के वापस लौटने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें