चिरईगांव चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा में सोमवार की रात अज्ञात अराजक तत्वों ने नवनिर्मित आरआरसी सेन्टर में लगे जाली, खिड़की व दरवाजे को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दरवाजे को उठा ले गए। प्रातः काल जानकारी होने पर ग्राम प्रधान सुजाता ने कूड़ा घर को क्षतिग्रस्त करने व दरवाजे आदि को उठा ले जाने के सम्बन्ध में पुलिस व एडीओ पंचायत को लिखित सूचना दी। पुलिस अब मामले की तफ्तीश कर रही है।