फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिधारी क्षेत्र में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर एलवल निवासी 36 वर्षीय राघवेंद्र उर्फ टुनटुन सिंह सोमवार की रात किसी काम से सिधारी थाना क्षेत्र में गए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही टुनटुन लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए। लोगों ने घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टुनटुन को आठ से दस गोलियां मारी गई हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी होते ही एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें