फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 'भैया! जल्दी आना, मुझे गोली लगी है'...युवक पर बदमाशों ने झोंका फायर, सूचना से परिजनों में कोहराम

Fri, 01 Sep 2023 10:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में बीती रात बाइक सवार युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक ने खुद फोन कर परिजनों को सूचित किया। वारदात का कारण साफ नहीं है। गोली पीठ में लगी है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक बृजेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में बीती रात बाइक सवार युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक ने खुद फोन कर परिजनों को सूचित किया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वो आननफानन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए। गोली पीठ में लगी है। वारदात का कारण साफ नहीं है। घटना को लेकर अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के फकीर पुर अमौलिया 26 वर्षीय बृजेश यादव पुत्र छोटेलाल यादव सिगरा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट है। बृजेश का बड़ा संतोष भारतीय सेना में हैं। गुरुवार रात बृजेश ऑफिस से घर लौट रहा था। गांव से पहले वो बाइक रोक कर फ्रेश हुआ। फिर वो जैसे ही जाने के लिए तैयार हुआ तो पहले से घात लगाए नकाबपाश दो बदमाशों ने गोली मार दी।

पीठ में गोली लगने के बाद बृजेश बाइक छोड़कर गांव की तरफ भागा। कुछ दूर जाने के बाद घर वालों को फोन कर कहा कि जल्दी आना, मुझे गोली लगी है। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। बृजेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक गोली पीठ से निकाली नहीं जा सकी है। घटना को लेकर स्थानीय थाने पर तहरीर भी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें