फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में खाकी पर हमला: लक्सा थाने के दरोगा को गोली मारकर बदमाशों ने लूटी पिस्टल, हालत गंभीर, हमलावर फरार

Tue, 08 Nov 2022 07:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

लक्सा थाना के उपनिरीक्षक अजय यादव अपने काम से रोहनिया की ओर जा रहे थे। शाम के समय वे जगतपुर नहर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए गाड़ी रोकी और जब तक दरोगा संभल पाते बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जांच-पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर में मंगलवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने लक्सा थाने के दरोगा को गोली मार दी। इस दौरान दरोगा की सरकारी पिस्टल लूटकर बदमाश भाग निकले। सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगने से दरोगा को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार तीन बदमाशों की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस ने घेराबंदी की है।

विज्ञापन
Trending Videos

लक्सा थाना के उपनिरीक्षक अजय यादव अपने काम से रोहनिया की ओर जा रहे थे। शाम के समय वे जगतपुर नहर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए गाड़ी रोकी और जब तक दरोगा संभल पाते बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगते ही अजय यादव अचेत हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश उनकी सरकारी पिस्टल लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने घायल अजय यादव को अनंत अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान मौके पर एसपी ग्रामीण समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर टीमें दबिश दे रहीं हैं। घायल उपनिरीक्षक अस्पताल की ओटी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें