फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुटखा मांगने के बहाने दुकान पर पहुंचे बदमाश, महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लमही में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने किराना दुकान पर बैठी गायत्री देवी के गले से चेन लूट ली। वारदात के बाद दोनों बाइक से भाग निकले। घटना सामने के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लमही निवासी सत्यम जायसवाल के घर में ही किराना की दुकान है। मंगलवार को मां गायत्री देवी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे। पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर दुकान पर आया और गुटखा मांगने लगा। गायत्री देवी सामान देने के लिए जैसे ही उठकर मुड़ीं, युवक ने उनका बाजू पकड़ लिया और गले से चेन छीन ली। महिला ने विरोध किया तो बदमाश धमकी देते हुए साथी के साथ बाइक से भाग निकला। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें