फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Jul 2024 12:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के चौबेपुर के रमना गांव में शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार की सुबह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
खंडित प्रतिमा व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर के रमना गांव में सोमवार की रात शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ कर अलग- अलग कर दिया। जिसको लेकर रमना व आसपास के कई गांवों के दलितों को जब सुबह घटना की सूचना मिली तो आक्रोशित होकर घटना स्थल पर धरना प्रदर्शन करने लगे। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास जारी है। प्रदर्शन करने वालों ने शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा पुनः प्रतिमा प्रतिस्थापित करने की मांग की है। हालांकि अभी तक प्रतिमा किसने तोड़ा जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


एसीपी सारनाथ व प्रभारी निरीक्षक ने नई प्रतिमा लगाने की बात कह कर समझौता करा दिया था, लेकिन भीम आर्मी व बसपा के तथाकथित नेताओं ने मामले को यह कह कर उलझा दिया कि जब तक शरारती तत्वों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। तब तक नई प्रतिमा भी नहीं लगेगी। 
विज्ञापन


लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि गांव के दलित बस्ती के ही दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस उन शरारती तत्वों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें