फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मनबढ़ों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा, हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के जंगमबाड़ी भाजपा बूथ अध्यक्ष अनुज शुक्ला की मनबढ़ों ने रंजिश में बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान मनबढ़ों ने हत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी सन्नी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गणेश महाल निवासी अनुज शुक्ला जंगमबाड़ी के भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर दोना-पत्तल की दुकान संचालित करते हैं। शनिवार की रात करीब 11 बजे वह ई-रिक्शा से दुकान का माल उतरवाकर अंदर रख रहे थे। इसी दौरान सनी यादव ने अचानक वहां पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सनी यादव ने उनके साथ मारपीट की। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में अनुज के चेहरे और गर्दन पर चोटें आईं हैं। दशाश्वमेध थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सनी यादव के खिलाफ मारपीट, आपराधिक धमकी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें