वाराणसी (बड़ागांव)। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने रविवार रात बसनी क्षेत्र से पकड़ा। अपहृता को पहले ही बरामद किया जा चुका है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के मामा ने प्राथमिक दर्ज कराई कि उनकी भांजी को 27 मई को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया था। पुलिस को बाल अपचारी ने पूछताछ में बताया कि 27 मई को वह लड़की को शादी के इरादे से हिमाचल ले गया था, जहां दोनों एक महीने तक रहे। मामले की जानकारी होने पर वह हरिद्वार चला गया। छह अगस्त को वह लड़की को हरिद्वार से वाराणसी कैंट स्टेशन लाया और उसे छोड़कर वापस हरिद्वार चला गया। 16 अगस्त को वह फिर वाराणसी आया और बाबतपुर जाते समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया। संवाद