यूपी के मंत्री संजय निषाद ने वाराणसी में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक की और बैठक के बाद दिल्ली रवाना हो गए।
संजय निषाद ने इस दौरान बातचीत में उपचुनाव को लेकर कहा कि मझवां और कटेहरी सीट को लेकर निषाद पार्टी ने दावेदारी की है।
कहा उपचुनाव में कटेहरी और मझवा सीट मांग रहे हैं और 10 सीटों पर एनडीए चुनाव लड़कर जीतेगी।
संजय निषाद ने हरियाणा जीत पर कहा कि ये जीत कार्यकर्ताओं और जनता की जीत है।