फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डेढ़ करोड़ की लागत से 7 परियोजनाओं का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने रविवार को विधायक व पूर्वांचल विकास निधि से डेढ़ करोड़ रुपये लागत से सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये सभी कार्य उनके विधानसभा क्षेत्र उत्तरी में होंगे। वार्ड सारनाथ तडिय़ा चकबीही में तुलसी नगर कॉलोनी सड़क निर्माण होगा। वार्ड दानियालपुर रुप्पनपुर में इंटर लाकिंग का कार्य, वार्ड सरैयां में पुलिस चौकी के सामने वाली गली में सड़क व खुले नाले की इंटरलाकिंग, वार्ड सारनाथ में अकेलवा बाबा परिसर में इंटर लाकिंग का निर्माण कार्य, वार्ड सारनाथ में भरत नगर कालोनी में सीवर का कार्य, वार्ड सरसौली में जल निकासी का कार्य होगा। इस अवसर पर अरविंद सिंह, अजीत सिंह, रतन मौर्य, कमलेश सोनकर, पार्षद कुसुम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें