फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विश्वनाथ धाम में राज्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से किया संवाद

विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में आए श्रद्धालुओं से बात चित करते। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
वाराणसी। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पधारे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से संवाद किया। संवाद के दौरान श्रद्धालुओं ने धाम के कायाकल्प की मुक्तकंठ से सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि जहां पहले संकरी गलियों और भीड़भाड़ से होकर बाबा के दर्शन के लिए गुजरना पड़ता था, वहीं आज धाम के भव्य और दिव्य स्वरूप के बाद बाबा के दर्शन अत्यंत सुलभ, सुविधाजनक और अलौकिक हो गए हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि काशी में जो लगातार विकास की धारा बह रही है, वह काशी के सांसद और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। बाबा विश्वनाथ धाम का यह दिव्य और भव्य स्वरूप प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम है, जिसने काशी की प्राचीन विरासत को संजोते हुए उसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें