वाराणसी। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण रविवार को सुबह 10 बजे रामनगर स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे विकास खंड बड़ागांव स्थित श्रीबलदेव इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में वह नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। ब्यूरो