फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पशुपालकों के लिए आज और कल लखनऊ में दुग्ध स्वर्ण महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर 17 व 18 अप्रैल को मार्स हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में दुग्ध स्वर्ण महोत्सव मनाया जाएगा। हर जिले में इसका ऑनलाइन प्रसारण किया जा रहा है। क्षेत्रीय दुग्धशाला विकास अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों से प्रदेष के 10 हजार पशुपालकों/दुग्ध उत्पादकों एवं निवेशकों को प्रतिभाग कराते हुए विभाग के क्रिया-कलापों व विभागीय योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त वेब कास्टिंग/लाइव यूट्यब से प्रदेश के समस्त जनपदों के साथ-साथ देश-विदेश के लाखों गौ-पालक/निवेशकों को जोड़ा जाएगा। विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले पशुपालकों एवं निवेषकों को सम्मानित किया जाएगा। निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित निवेशकों की ओर से अपने स्टॉल/कियोस्क के माध्यम दुग्ध उत्पाद/नवाचार का प्रदर्शन किया जाएगा। डेयरी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी, स्वदेषी नस्ल के गौ पालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर विचार विमर्श और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विषय विषेषज्ञों की ओर से साझा की जाएगी। स्वदेशी व्यंजनों का फूड कोर्ट भी लगेगा। दुग्ध क्षेत्र के उद्यम को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो के माध्यम से इच्छुक निवेशकों के साथ एमओयू भी संपादित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें