मिहिन एयरलाइंस की कोलंबो-वाराणसी-कोलंबो उड़ान सेवा सोमवार से शुरू हो रही है। श्रीलंकाई एयरलाइंस कंपनी मिहिन एयर का यह विमान सोमवार को कोलंबो से उड़ान भरकर अपराह्न तीन बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर यह विमान कोलंबो के लिए वापसी की उड़ान भरेगा। बाबतपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल प्रबंधक वरुण सिंह के अनुसार मिहिन एयरलाइंस की यह सीजनल उड़ान है। भारत में पर्यटन सीजन के शुरू होते ही कोलंबो-वाराणसी-कोलंबो उड़ान की शुरुआत हो रही है। बताया कि अगस्त में वाराणसी से यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा है। 17 अगस्त से वाराणसी से शारजाह के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस का 180 सीटर विमान वाराणसी से शारजाह के लिए उड़ेगा।