फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नदी में मिला अधेड़ का शव, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका; नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 22 Aug 2024 05:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के बर्थरा खुर्द गांव के बाहर ब्रम्हबाबा मंदिर के पास नदी में एक युवक का शव मिला। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था। ऐसे में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के बर्थरा खुर्द गांव के बाहर ब्रम्हबाबा मंदिर के पास गुरुवार की दोपहर नाद नदी में पानी में उतराया एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। गांव के युवकों ने खेत जाते समय देखा तो इसकी सूचना पूर्व जिला पंचायत सदस्य नथुनी यादव को दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने इसकी जानकारी चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक को दी। मौके पर पहुंती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास करने में जुटी। मृतक के मुंह व कान से खून बह रहा था। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव नाद नदी में फेंक दिया गया है। नाद नदी चौबेपुर व चोलापुर इलाके का ताल तलैया है। यहां सुनसान रहता है। 

प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शव पानी में बह कर आया है। मुंह ,नाक से खून बह रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें