वाराणसी। बीएचयू में 29 अप्रैल से मिड टर्म सेमेस्टर परीक्षा की शुरुआत होगी। नई शिक्षा नीति की तर्ज पर तीन वैल्यू एडिशन कोर्स के तहत ये परीक्षा कराई जाएगी। दो मई तक तीन विषयों की मिड टर्म की परीक्षा पूरी करा ली जाएगी। 29 अप्रैल को सुबह 11 से 12 बजे तक इंवायरमेंटल साइंस की परीक्षा होगी। 30 अप्रैल को दोपहर के 2 बजे से 3 बजे तक आयुर्वेद और दो मई को 10 से 11 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। ब्यूरो