फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mgkvp:कार्यभार ग्रहण करते ही सेमेस्टर और प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यापीठ के कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने सोमवार को दूसरी बार बतौर कुलपति कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. त्यागी अगले तीन वर्ष तक विश्वविद्यालय के कुलपति रहेंगे। रविवार शाम कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रो. एके त्यागी के कुलपति पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया था। सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही प्रो. त्यागी विश्वविद्यालय के कार्य निस्तारण में लग गए। इसमें नैक मूल्यांकन, सेमेस्टर और प्रवेश परीक्षा संबंधी कार्य प्रमुख हैं। प्रो. त्यागी के दोबारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुबह से ही विश्वविद्यालय और शहर के गणमान्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, उपकुलसचिव हरीश चंद आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें