बीएचयू में आठ से दस फरवरी तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें देश-विदेश से जाने माने मौसम विज्ञानी और कृषि विशेषज्ञों की ओर से क्लाइमेट चेंज से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान में होने वाले सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन का कृषि पर प्रभाव, चरम मौसमी घटनाओं से बचाव, जलवायु अनुकूल कृषि रणनीतिया, आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स, तकनीकी नवाचारों से उत्कृष्ट कृषि सहित अन्य विषयों पर विशेष व्याख्यान होंगे। इस दौरान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव डॉ. एम रविचंद्रन, विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड से डॉ. अखिलेश, भारत मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉ. एम महापात्रा सहित अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहेंगे।