वाराणसी। मेटा एआई अलर्ट सिस्टम सोमवार रात उपयोगी साबित हुआ। इसकी सूचना पर वरुणा जोन की चौबेपुर पुलिस ने एक युवक की जान बचा ली। युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देश पर पुलिस टीम पीड़ित के घर पहुंची। टीम ने युवक की काउंसलिंग की। युवक किसी कारणवश तनाव में था। पुलिस ने उसे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस पहल से युवक ने भविष्य में ऐसी कोई पोस्ट न करने का आश्वासन दिया। उसने आत्महत्या न करने का संकल्प भी लिया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ब्यूरो