राजकीय हाईस्कूल ठटरा गांव में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने नाटक के जरिये किसानों से रासायनिक खाद के बजाय प्राकृतिक खेती करने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय की पंख पत्रिका नई उड़ान का विमोचन हुआ। प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान भी हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह व विशिष्ट अतिथि समाज सेविका ज्ञानती मौर्य ने छात्राओं की सराहना की। स्वागत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रहमत तारा, संचालन सहायक अध्यापक वीणा गौड़ ने किया। मौके पर सहायक अध्यापिका श्वेता वर्मा, अस्मिता सिंह, आरती गुप्ता मौजूद रहीं।