वाराणसी। जनांदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय और साझा संस्कृति मंच के संस्थापक सदस्य प्रो. सोमनाथ त्रिपाठी की छठी पुण्यतिथि पर स्मरण सभा आयोजित की गई। नागरिक समाज के लोगों ने प्रो. त्रिपाठी के सामाजिक, राजनीतिक और वैचारिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके समाजवाद, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभा में भेदभाव व अन्याय समाप्त करने के लिए सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में नंदलाल, जागृति राही, राजेंद्र चौधरी, रामजन्म यादव, श्वेतांक मिश्रा मौजूद रहे। संवाद