पार्क और बंजर भूमि बचाओ क्षेत्रीय नागरिक समिति ने बुधवार को पीएम के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर जमीन बचाने की गुहार लगाई। समिति के लोगों ने कहा कि गांधीनगर, रोहितनगर में पार्क, कम्युनिटी सेंटर, सीवर ड्रेनेज, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, प्राइमरी स्कूल और बंजर भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की जमीन को अपने नक्शे में दिखाकर जमीन बेची जा रही है। श्री राम आवास सहकारी समिति बंजर भूमि के क्रय-विक्रय करने की तैयारी में भी है। विधायक ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया जल्द इस समस्या का निस्तारण कर जनता को पार्क दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद वरुण सिंह, अशोक पटेल, अशोक पटेल, हरिशंकर मिश्रा, राजीव सिंह पटेल मौजूद रहे।