राजकीय जिला पुस्तकालय, वाराणसी में अब पुस्तकालय की सदस्यता प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जा रहा है। पुस्तकालय में क्यूआर कोड की सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से इच्छुक लोग सीधे सदस्यता प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही पुस्तकालय के सभी कर्मचारियों और पुस्तकालय प्रशिक्षुओं को भी पुस्तकालय का सदस्य बनाया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने बताया कि 8 जुलाई को अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए गए थे कि पुस्तकालय में सदस्यता के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाए।