फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिनों का मेगा ब्लॉक: सिग्नल और पैनल सिस्टम नहीं करेगा काम, ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sun, 27 Aug 2023 07:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कैंट स्टेशन से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें अब बनारस, लोहता व शिवपुर रेलवे स्टेशन से जाएंगी। इसके लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। सिग्नल और पैनल सिस्टम काम नहीं करेगा। सभी ट्रेनें मैनुअल चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
वाराणसी (कैंट) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर चल रहा निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते एक सितंबर से 15 अक्तूबर तक मेगा ब्लॉक लेने की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के महाप्रबंधक समेत परिचालन से जुड़े अधिकारियों का दल रविवार को ही काशी आ जाएगा। सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कैंट स्टेशन से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें अब बनारस, लोहता व शिवपुर रेलवे स्टेशन से जाएंगी। इसके लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। सिग्नल और पैनल सिस्टम काम नहीं करेगा। सभी ट्रेनें मैनुअल चलाई जाएंगी। इसकी तैयारियों को शनिवार को भी अंतिम रूप दिया गया। स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने निरीक्षण करके जानकारी ली और व्यवस्था बेहतर बनाने को कहा है।

कैंट स्टेशन के 184 कुली चिंतित, सौंपेंगे ज्ञापन

45 दिनों के मेगा ब्लॉक से कैंट रेलवे स्टेशन के 184 कुलियों की मुश्किल बढ़नी तय है। कुली यूनियन वाराणसी शाखा के अध्यक्ष केदार यादव ने बताया कि कुलियों की आजीविका प्रभावित होगी। स्टेशन का विकास जरूरी है, लेकिन कुलियों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। इसके लिए सोमवार को कैंट स्टेशन के निदेशक को ज्ञापन दिया जाएगा।

स्टाल लगाने वाले भी परेशान

खानपान का स्टाल लगाने वाले भी परेशान हैं। प्लेटफार्म संख्या तीन के स्टॉल संचालक शिवप्रकाश ने बताया कि यात्री नहीं आएंगे तो बिक्री कहां से होगी। नौ प्लेटफॉर्म हैं। हर प्लेटफॉर्म पर दस से पंद्रह दुकाने हैं। स्टेशन के दोनों तरफ दुकानें हैं। सबकी रोजी-रोटी रेल यात्रियों के आवागमन से ही चलती है। 45 दिनों तक आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ेगा।

 

विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

स्टेशनों पर बढ़ाई जा रहीं यात्री सुविधाएं

ट्रेनों और यात्रियों का दबाव बढ़ने से पहले पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक की जा रही है। सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग के इंतजाम ठीक किए जा रहे हैं। दोनों प्रवेश द्वार की तरफ यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। स्टेशन से रोजाना सुबह 11 बजे महानगरी और दोपहर के समय वंदे भारत का संचालन होगा। गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या भी आधा दर्जन से अधिक होंगी। रात में शिवगंगा और बनारस-दिल्ली सुपरफास्ट समेत अन्य प्रमुख ट्रेनें चलती हैं। लोहता और शिवपुर स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पिछले दिनों ही उत्तर रेलवे के पीसीओएम मनोज कृष्ण अखौरी ने इन दोनों स्टेशनों पर परिचालन और यात्री सुविधाओं को परखा था।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

वाराणसी-आसनसोल मेमू 31 अगस्त से 15 अक्तूबर तक

बनारस-भटनी और गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम पैसेंजर एक सितंबर से 15 अक्तूबर तक

वाराणसी सिटी-भटनी एक्सप्रेस स्पेशल 31 अगस्त से 14 अक्तूबर तक

नई दिल्ली जाने वाली महामना एक्सप्रेस 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 व 30 सितंबर और 3, 5, 7, 10, 12 व 14 अक्तूबर

एकतानगर जाने वाली महामना 14, 21 व 28 सितंबर और 5 व 15 अक्तूबर को

मैसूर एक्सप्रेस 14, 16, 21, 23, 28 व 30 सितंबर और 5, 7, 12 व 14 अक्तूबर को

अर्चना एक्सप्रेस 9,12, 16, 19, 23, 26 व 30 सितंबर और 3, 7, 10 व 14 अक्तूबर को

दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण 11 सितंबर से 15 अक्तूबर तक

माल्दा टाउन-आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस 15, 22 व 29 सितंबर और 6 व 13 अक्तूबर

माल्दा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 12, 16, 19, 23, 26 व 30 सितंबर और 3, 7, 10 व 14 अक्तूबर

हरिहर एक्सप्रेस 11, 14, 18, 21, 25 व 28 सितंबर व 2, 5, 9, 12 व 16 अक्तूबर

शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस 12, 19 व 28 सितंबर और 3 व 10 अक्तूबर

गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 11 सितंबर से 15 अक्तूबर तक

गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस 11, 18 व 25 सितंबर और 2 व 9 अक्तूबर

कामाख्या एक्सप्रेस 20 व 27 सितंबर और 4 व 11 अक्तूबर

छपरा स्पेशल क्लोन 11, 18 व 15 सितंबर और 2 व 9 अक्तूबर

छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस 20 सितंबर से 15 अक्तूबर तक

जलियावाला बाग एक्सप्रेस 18, 20, 25 व 27 सितंबर और 4, 6, 11 व 13 अक्तूबर

बनारस-सम्बलपुर एक्सप्रेस 21, 25 व 28 सितंबर और 2, 5, 9 व 12 अक्तूबर

बनारस-रांची एक्सप्रेस 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29 व 30 सितंबर और 1, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 13, 14, 15 व 19 अक्तूबर

अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 व 8 अक्तूबर

उदयपुर-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस 20 व 27 सितंबर और 4 व 11 अक्तूबर

पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट 20, 24 व 27 सितंबर और 1, 4, 8 व 11 अक्तूबर

बनारस-हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1, 8 व 15 अक्तूबर

बनारस-बक्सर मेमू 20 सितंबर से 15 अक्तूबर तक

बलिया-दादर स्पेशल 22, 24, 27 व 29 सितंबर और 1, 4, 6, 8, 11, 13 व 15 अक्तूबर

गोरखपुर-दादर स्पेशल 21, 23, 25, 26, 28 व 30 सितम्बर और 2, 3, 5, 7, 9, 10, 12, 14 व 16 अक्तूबर

छपरा-जालना स्पेशल 22 व 29 सितंबर और 6 व 13 अक्तूबर

बनारस-विशाखापट्टनम स्पेशल 21 व 28 सितंबर और 5 व 12 अक्तूबर

बरौनी फेयर स्पेशल 19 व 26 और 3 व 10 अक्तूबर

अहमदाबाद-पटना स्पेशल 18 व 25 सितंबर और 2 व 9 अक्तूबर

ओखा-नहारलगुन स्पेशल 19 व 26 सितंबर और 3 व 10 अक्तूबर

शब्दभेदी एक्सप्रेस 31 अगस्त, 7, 14, 21 व 28 सितम्बर और 5 व 12 अक्तूबर


 

विज्ञापन

कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

बदले मार्गों से गुजरेंगी यह ट्रेनें

सद्भावना, दानापुर-सिकंदराबाद, डॉ. अम्बेडकर नगर-कामाख्या साप्ताहिक, दुर्ग-नौतनवां, गोरखपुर-बांद्रा हमसफर, अहमदाबाद-गोरखपुर, पंजाब मेल, छपरा-दुर्ग, अमृतसर-न्यू तिनसुकिया, ताप्ती गंगा, साबरमती, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, गंगा कावेरी, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, नीलाचल, पटना-इंदौर, कोटा-पटना, पूर्वा, बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट, पवन, काशी-दादर, सारनाथ, उपासना, कुंभ, दून, फरक्का, विभूति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्गों से चलेंगी। वहीं, श्रमजीवी व हिमगिरि एक्सप्रेस को रीशेड्यूल किया जाएगा।

उधर, कैंट स्टेशन से बनारस, लोहता और शिवपुर में शिफ्ट होने वाली प्रमुख ट्रेनों के संचालन से यातायात का दबाव बढ़ेगा। 20 सितंबर से प्रमुख ट्रेनों में वंदे भारत, महानगरी बनारस स्टेशन से तो वहीं, शिवपुर से लखनऊ-वाराणसी शटल चलाई जाएंगी। लोहता स्टेशन से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का संचालन होना है। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि यातायात के संबंध में ट्रैफिक पुलिस को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें