वाराणसी। संस्कृत विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के तहत प्रवेश को लेकर सोमवार को लखनऊ में बैठक होगी। वाराणसी मंडल के अधिकारी प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार करेंगे। साथ ही इसे अंतिम रूप देने के बाद पूरे प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों में लागू किया जाएगा। संस्कृत पाठशाला के मंडलीय उपनिरीक्षक परमानंद सिंह ने बताया मंडल के संस्कृत विद्यालयों में प्रवेश को लेकर राजधानी में बैठक बुलाई गई है। नए सत्र में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन पत्र का स्वरूप, चयन प्रक्रिया, कई श्रेणियों के लिए आरक्षण नीतियां और शैक्षणिक कैलेंडर निर्धारण को लेकर खाका तैयार किया जाएगा। दूरदराज के छात्रों के लिए विशेष प्रावधानों और प्रवेश प्रक्रिया को सुलभ बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। ब्यूरो