फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 22 से खेली जाएगी मीडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
38वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन और विश्वनाथ सिंह दद्दू टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम प्रतियोगिता 22 से 24 जनवरी तक पराड़कर स्मृति भवन के ईश्वरचंद्र सिन्हा बहुउद्देशीय हाॅल में खेली जाएगी। काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के बैनर तले आनंद चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में होने वाली बैडमिंटन और कैरम प्रतियोगिता में एकल और युगल के मुकाबले होंगे। आयोजन समिति संयोजक कृष्ण बहादुर रावत के अनुसार प्रवेश के इच्छुक काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब के सदस्य और सह सदस्य 20 जनवरी, 2026 तक अपनी प्रविष्टि पराड़कर स्मृति भवन में कार्यालय सहायक विश्वदीप बापुली या राजीव चौरसिया को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें