फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत बिलिंग न होने पर एमडी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की ओर से शत प्रतिशत बिलिंग को लेकर लाख कवायद की जा रही है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। लिहाजा एमडी विद्या भूषण ने अधिकारियों से नाराजगी जाहिर कर दिसंबर में शत प्रतिशत बिलिंग का निर्देश दिया है। चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जुर्माने के साथ नोटिस भी दिया जाएगा। एमडी विद्याभूषण ने समीक्षा में पाया कि नवंबर में शत प्रतिशत बिलिंग नहीं हो सकी है। अधीक्षण अभियंताओं को बिलिंग व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। जांच कराई तो पता चला कि बिलिंग एजेंसी नवंबर में 90 प्रतिशत ही बिल बना पाई है। एमडी की नाराजगी के बाद अधीक्षण अभियंताओं ने बिलिंग एजेंसी के पदाधिकारियों को तलब कर हर हाल में शत प्रतिशत बिलिंग करने को कहा। आरएस प्रसाद ने उपभोक्ताओं के घर बिल पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी एक्सईएन को मीटर रीडर पर नजर रखने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अगर किसी भी रीडर ने घर बैठकर रीडिंग भरी तो तत्काल उसे हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें