फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूरे सावन भर खुली रहेगी मजदा पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मजदा पार्किंग शुरू कर दी गई है। यह पार्किंग पूरे सावन भर संचालित रहेगी। इससे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। जिस प्रकार देव दीपावली के दौरान इस पार्किंग स्थल का संचालन किया गया था, उसी प्रकार सावन में भी इसे चालू रखा जाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि सामान्य दिनों में यह पार्किंग सप्ताह में केवल पांच दिन, मंगलवार से शनिवार तक संचालित होती है। रविवार और सोमवार को कांवरियों की भीड़ के कारण इसे बंद रखा जाता है। फिलहाल पार्किंग शुल्क पहले दो घंटे के लिए 70 रुपये तथा इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त घंटे के लिए 30 रुपये निर्धारित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें